सीएसजेएमयू में एनएसएस इकाइयों ने चलाया कंबल वितरण अभियान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा शीत ऋतु को देखते हुए कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर अंशु यादव, एनएसएस समन्वयक डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. रंजना गौतम, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. ममता तिवारी, डॉ. प्रकाश नारायण पांडेय एवं डॉ. द्रौपदी यादव के संरक्षण में एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने सराहना की।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 