बर्रा पुलिस का बड़ा खुलासा: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल व ऑटो बरामद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के थाना बर्रा क्षेत्र में सक्रिय घरों में चोरी करने वाले गिरोह का बर्रा पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के निर्देशन में थाना बर्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना बर्रा में दर्ज मु.अ.सं. 02/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 जनवरी 2026 को फतेहपुर मोड़ चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राज सक्सेना उर्फ शुभम सक्सेना उर्फ टाटा (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी जरौली फेस-1 थाना बर्रा तथा विष्णु दुबे उर्फ घंटी (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी आई-671 विश्व बैंक बर्रा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 37,760 रुपये नकद, चांदी की कमरबंद, पायलें, सोने की अंगूठी, नथुनी, बालियां तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UP78 KT 0557 बरामद किया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली बर्रा पुलिस टीम की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 