सड़क सुरक्षा माह का विधायक ने किया शुभारंभ दिलाई गई शपथ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कानपुर आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का निरंतर प्रयास के रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु आम जन मानस को जन जागरूकता के लिए संदेश दिया गया साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु सभी को शपथ दिलायी गई कार्यक्रम के अंत में विधायक मैथानी ने सड़क सुरक्षा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात), आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव आरटीओ प्रवर्तन, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार व परिवहन विभाग के समस्त यात्री /मालकर अधिकारी, आरआई आकांक्षा सिंह, आरआई संतोष कुमार के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, कानपुर, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण तथा बस ट्रक ऑटो एवं ई-रिक्शा के समस्त अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 