देर रात पुलिस कमिश्नर ने शहर की कानून व्यवस्था का लिया जायजा सड़क पर शराब पी रहे शराबियों में भगदड़ 46 लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल शनिवार देर रात ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कुमार के साथ वह शहर के औचक निरीक्षण पर निकले शहर में खड़े संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच व पूछताछ की। इस दौरान सबसे ज्यादा खुले में शराब पीने वाले नजर आए सड़क किनारे खड़े वाहनों में लोगों को शराब पीते देख सीपी ने टीम के साथ लोगों की जांच शुरू की। वहीं पुलिस कमिश्नर को देखकर आसपास वाहनों में शराब पीने वाले मौके से भाग खड़े हुए इस दौरान कुछ को पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, जिसके बाद उनकी जांच की गई। शहर के निरीक्षण के दौरान ठेकों और शराब की दुकानों के आसपास खुले में और कार में बैठकर शराब पीने वालों की जांच की गई जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिदायत दी कि भविष्य में वह दुबारा इस तरह की हरकत न करें। वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी अधिकारियों की जांच के दौरान 52 लोगों को खुले में और शराब की दुकान के आसपास और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा गया लेकिन पूछताछ में वह किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त नहीं मिले, जिसके बाद कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्रिय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह अपने क्षेत्र में दुबारा ऐसी गतिविधि न होने दें पुलिस कमिश्रर ने शहर के सेंट्रल और पूर्वी जोन का निरीक्षण किया इस दौरान वह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर भी पहुंचे यहां पर उन्हें लोगों का झुंड संदिग्ध रूप से घूमता हुआ नजर आया जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि युवा बीपीएड की परीक्षा देने के लिए शहर आए थे और रविवार को उनकी परीक्षा है। वहीं अन्य लोग मजदूर वर्ग के थे, जो अन्य जिलों से कानपुर काम के लिए आए थे उनकी बताई जानकारी की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया वहीं अधिकारियों के निरीक्षण के बाद सारी रात पुलिस टीमें गश्त में जुटी रही और संदिग्धों की जांच करती रही।

विशेष पुनरीक्षण अभियान में रिकॉर्ड आवेदन, 2.20 लाख फार्म-6 जमा , जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कि बैठक, प्रगति व अद्यतन स्थिति से कराया अवगत
सीएम-ग्रिड कार्यों में मैनपावर की कमी पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
कौशल के दम पर विदेश की राह, इजराइल रोजगार के लिए 2260 युवाओं का चयन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण 