डॉक्टर और पैथोलॉजी मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार नामी कंपनी का फर्जी एप डाउनलोड कराकर ठगे 5 करोड़
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश पर ज्यादा लाभ का लालच देकर दो डॉक्टरों व पैथोलॉजी मैनेजर को अपने जाल में फंसाया और पांच करोड़ रुपये ठग लिए ठगी की रकम राजस्थान और गुजरात के छह बैंकों में ट्रांसफर हुई है पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया आजाद नगर निवासी डॉक्टर ने बताया कि तीन सितंबर 2025 को वाट्सएप नंबर पर काल आई थी फोन करने वाले ने खुद को सेबी पंजीकृत शेयर मार्केट का सलाहकार बताया और कहा कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में 10-15 प्रतिशत कम दाम पर शेयर व आइपीओ उपलब्ध कराती है उसने उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप लंच क्लब एच 49 से जोड़ा उसमें शेयर मार्केटिंग के टिप्स बताए जाते थे। कुछ दिन बाद फिर फोन आया कि वह वेंचुरा ट्रेडिंग एप से शेयर ट्रेडिंग करेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा उन्हें एक लिंक भेजा गया लिंक खोल एप डाउनलोड किया और डेढ़ माह में 3,30,40,000 रुपये निवेश किए हालांकि 80 लाख उन्हें वापस भी मिले लेकिन 11 नवंबर को बताया गया कि आर अमरनाथ इनसाइडर ट्रेडिंग में गिरफ्तार हुए हैं, उन पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है वेंचुरा एप पर भी 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है उनके ट्रेडिंग खाते फ्रीज होंगे, तब ठगी का अहसास हुआ तब तक ठगों ने उनके लगभग ढाई करोड़ रुपये हड़पे लिए थे। डॉक्टर के अनुसार इसी तरह से उनकी पैथोलॉजी के टेक्निकल मैनेजर से भी साइबर ठगों ने अक्टूबर 2025 को जाल में फंसा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर 1,37, 99,000 रुपये की ठगी की गई, यहीं नहीं उनके परिचित तिलक नगर निवासी डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की ठीक इसी तरह से ठगी हुई तीनों ठगी के मामलों में बैंक खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है एक और बात पता चली कि जब पीड़ितों ने अपने-अपने खातों से ज्यादा रुपये निकाले तो बैंक की तरफ से उनसे बात की गई और अन्य जगह निवेश न करने की सलाह भी दी थी लेकिन वे लोग समझ नहीं सके ज्यादा लाभ के लालच में ठगी का शिकार हो गए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 