9 दिसंबर से नागेश्वर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 14 दिसंबर को संत सम्मेलन, 16 दिसंबर को भव्य भंडारा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नागेश्वर आश्रम में 9 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री श्री 1008 श्री अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्य महंत नागेश्वर आश्रम भर्तानंद नैतिक ब्रह्मचारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि
9 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।
पहले दिन सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो वरुण पूजन के बाद प्रारंभ होगी।
कलश यात्रा नागेश्वर आश्रम से प्रारंभ होकर
कानपुर चिड़ियाघर चौराहा – संतोषी माता मंदिर – सरजू नारायण बाल विद्यालय – आनंद लोक से होते हुए पुनः नागेश्वर आश्रम में समाप्त होगी 14 दिसंबर – संत सम्मेलन व सम्मान समारोह 15 दिसंबर – कथा पूर्णाहुति
16 दिसंबर – भव्य भंडारा
महंत भर्तानंद ने बताया कि यह आयोजन लगातार 13वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है और इस बार भक्तों की भारी संख्या की उम्मीद है।श्रद्धालुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 