आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान ,468 खातों में लौटे ₹8.10 करोड़ लौटे, 9.31 लाख खातों में है ₹400 करोड़ अप्राप्त जमा
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर —“आपका पैसा, आपका अधिकार” शीर्षक से अप्राप्त वित्तीय परिसंपत्तियों पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय, कानपुर नगर द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय, फजलगंज में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को उनके अप्राप्त बैंक जमा एवं अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों की पहचान, खोज तथा दावा प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन तथा SLBC उत्तर प्रदेश की उप महाप्रबंधक निधि कुमार उपस्थित रहीं। दोनों अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नागरिकों को उनके वित्तीय अधिकारों से अवगत कराने तथा वित्तीय सशक्तिकरण बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपनी अप्राप्त राशि का समय से दावा करने का आग्रह किया।
सहायक लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सृष्टिका तिवारी ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नागरिक किस प्रकार अपनी अप्राप्त जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, KYC अद्यतन कर सकते हैं और सरल दावा प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। इसमें डिजिटल साधनों, RBI प्लेटफ़ॉर्मों एवं आवश्यक दस्तावेज़ों का चरण-दर-चरण विवरण दिया गया।
जिले के प्रमुख बैंकों ने कार्यक्रम में जागरूकता स्टॉल लगाए और ग्राहकों को ऑन-द-spot सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनके अप्राप्त जमा दावे सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं।
जिले में वर्तमान में 9,31,174 खातों में लगभग ₹400 करोड़ की अप्राप्त जमा राशि उपलब्ध है। अभियान के तहत अब तक 468 खातों में ₹8.10 करोड़ की राशि का सफल निपटान किया जा चुका है। बैंकवार उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं—
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 178 खातों में ₹5.76 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक: 48 खातों में ₹8.35 लाख
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक: 24 खातों में ₹11.20 लाख
बैंक ऑफ बड़ौदा: 36 खातों में ₹10.15 लाख
ये आँकड़े अभियान की प्रभावशीलता तथा ग्राहक-हित में बैंकिंग तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम में पल्लवी सोम (RBI), विष्णु वर्मा (MSME), राहुल यादव (NABARD) तथा अभय कुमार (SBI) सहित विभिन्न संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की और अभियान को सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अधिकारियों ने कहा कि यह पहल जिले में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने, नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा बैंकिंग तंत्र में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं या RBI की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 