राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “Run for Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर,राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर नगर में *“Run for Unity”* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।
सरदार पटेल जी ने स्वतंत्रता के उपरांत देश की साढ़े पाँच सौ से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। आज का *“Run for Unity”* कार्यक्रम उन्हीं के राष्ट्र निर्माण के अमूल्य योगदान को नमन करने का प्रतीक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि *“Run for Unity”* केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामूहिकता और सामाजिक सद्भाव की भावना का प्रतीक है। यह कार्यक्रम हमें यह संदेश देता है कि जब हम *‘मैं’ और ‘मेरा परिवार’ से आगे सोचते हुए अपने समाज, शहर और राष्ट्र के लिए कार्य करते हैं,* तभी सच्चे अर्थों में एकता और अखंडता की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 