जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी जिलाध्यक्ष ने की बैठक,दिए निर्देश जनसेवा कर मनाया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मोत्सव– जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के जन्मदिन को जनसेवा दिवस को मनाने हेतु जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया ने जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय पर जहां पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया ने निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना ही जनसेवा के उद्देश्य से हुई है। वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कूष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण में पदाधिकारियों के द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर मिष्ठान वितरित होगा। वहीं नगर के घंटाघर चौराहे पर चाय वितरण एवं सचेंडी में मरीजों फल वितरण तथा वृक्षारोपण वही ग्राम गज्जापुरवा बिनौर में मिठाई वितरण सहित संगीत टॉकीज चौराहा पर सुंदरकांड एवं भंडारा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारी धूमधाम से जनसेवा कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने जा रहे है। मुख्य रूप से ऋचा शुक्ला अभिनव सिंह आकाश सिंह सूरज सिंह आलोक पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह अंशी सिंह मुन्ना मुख्य आयोजक रहेंगे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 