जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया छठ का पर्व
बागपत विवेक जैन। जिलभर में छठ का पर्व पारम्परिक श्रद्धा व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया और पुत्रों की लम्बी आयु होने की कामना की। पूर्वी लोगों ने एक-दूसरे को छठ की बधाईयां दी। बागपत शुगर मिल कॉलोनी के मॉ दुर्गा मंदिर में लोगों ने छठ का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग व श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान सभी महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुई और उसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल गीत गाते हुए उन्होंने छठ मैया की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य चढ़ाये। इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाज सेविका एवं हर्बल न्यूट्रिशन ट्रेनर मनोरमा श्रोती ने बताया कि महिलाओं ने छठ पर्व पर अपने बच्चों की लम्बी आयु व घर-परिवार की खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ति की कामना की। फल, मिठाई व ठेकुए से छठ मैया को भोग लगाया गया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखे। उसके बाद उन्होंने सूर्य देवता को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोले। तत्पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया। इसके अलावा कल-कारखानों व फैक्ट्री में रहने वाले लोगों ने भी छठ का पर्व मनाया और एक-दूसरे को छठ की बधाईयां दी। घर में तरह-तरह के पकवान बनाये गये और छठ की खुशियां मनाई गई। इसके अलावा काफी लोग बागपत यमुना नदी तथा गौरीपुर पुल पर भी पहुंचे और उन्होंने छठ मैया की पूजा की।

अब्या प्रोडक्शन के कार्यक्रम में 8 दिसंबर को भाग लेंगी कई जानी-मानी हस्तियां
सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
एसआई गायत्री ने किया कैरियर मेले का शुभारम्भ
सुप्रसिद्ध कथा वाचक वरूण राघवलाल जी की हनुमंत कथा में उमड़ी भीड़
स्याद्वाद में दिव्यांग व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गेटवे इंटरनेशनल में हुआ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 