थरगई का अंडरवॉटर कमाल, सिद्धू रह गए दंग
इंडियाज गॉट टैलेंट: पानी के नीचे गूंजा टैलेंट
मुंबई (अनिल बेदाग) : इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर उस समय जजों की आंखें खुली रह गईं जब तमिलनाडु के रामेश्वरम से आईं युवा प्रतिभा थरगई ने हिंद महासागर की लहरों के बीच शानदार अंडरवॉटर एक्ट प्रस्तुत किया।
पहले लाइव ऑडिशन में थरगई की परफॉर्मेंस देखकर नवजोत सिंह सिद्धू दंग रह गए और उत्साह से बोले— “चमत्कार है, नमस्कार है!” वहीं, मलाइका अरोड़ा अवाक रह गईं और कह उठीं— “यह तो पानी के भीतर परफॉर्म करने वाली है!”
यह अनोखा एक्ट न सिर्फ जजों को अचंभित कर गया बल्कि इसने साफ कर दिया कि नए सीज़न में दर्शकों को एक से बढ़कर एक अद्भुत प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी।
इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और हर शनिवार व रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 