चलो जागरूक बने – स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की ओर
कानपुर नगर, मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायती राज विभाग आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला योजना, 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 (पुलिस हेल्पलाइन) सम्मिलित हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत आज महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा “एक दिन, एक घंटा” स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, डी.एच.ई.डब्ल्यू., चाइल्ड हेल्पलाइन, राजकीय बाल गृह (बालक) कल्याणपुर, राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-1 एवं यूनिट-2, तथा वन स्टॉप सेंटर यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर स्वच्छता का कार्य किया और यह दृढ़ संकल्प लिया कि जनपद को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सभी अपना निरंतर योगदान देंगे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 