उन्नाव जिले की प्यारेपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान अनिल कुमार कर रहे हैं आम जनता का भरपूर सहयोग
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
ग्राम सभा प्यारेपुर से लगे हुए उम्मीद खेड़ा सिहोरा विक्रम खेड़ा के लगभग 80% घरों में पानी भर गया है। प्यारेपुर सहित सभी गांव के नागरिकों का बुरा हाल है। ऐसे में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने आज से लगभग 15 दिन पूर्व शासन द्वारा प्रदत्त 200 राशन किट का वितरण ग्राम सभा के विभिन्न ग्रामों में किया था कुछ लोगों ने आरोप लगाया था की ग्राम प्रधान राशन वितरण में सौतेलापन कर रहे हैं लेकिन जब आज हमारी टीम ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा शासन द्वारा जिस तरह से राशन किट आ रही है ज्यादा पीड़ित को प्राथमिकता के आधार पर पहले दिया जा रहा है आज भी उन्होंने लगभग 95 किट का वितरण किया उन्होंने कहा सारी ग्राम सभा की जनता हमारी है हम उसके सेवक हैं सभी का ध्यान रखना हमारी जिम्मेवारी है इसी के साथ ही ग्राम प्रधान के घर के पास मीडिया की टीम को देखकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए हमारी टीम ने जब उनसे जानना चाहा की राशन किट वितरण में क्या भेदभाव हो रहा है तो लोगों ने कहा कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार पूरी सक्रियता और तत्परता से काम कर रहे हैं किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा हम लोग प्रधान के कार्य से संतुष्ट हैं। हमारे चैनल के समक्ष राज कपूर भगवान दीन राजेश गोविंद महेश शिवम विश्राम विपिन आशीष सजीवन देशराज मथुरा प्रसाद अरविंद विश्वनाथ हरपाल कमलेश रमेश वीरेंद्र राम सजीवन पुत्तीलाल विजय शंकर आदि ने प्रधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और उनकी कार्यशैली की सराहना भी की।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 