कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा के बच्चों को मिली कंप्यूटर शिक्षा की सौगात
कानपुर नगर, परिषदीय कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा में आज आईडीबीआई बैंक के सहयोग से स्थापित कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय को आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर मद से चार कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर और बैग प्रदान किए गए।
अवनीश अवस्थी ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक का ज्ञान बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा से छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि प्रयोगशाला में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एक माह बाद वे स्वयं बच्चों की प्रगति का आकलन करेंगे।
कंप्यूटर लैब शुरू होने से विद्यालय के बच्चे उत्साहित दिखे। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि अब उन्हें टाइपिंग और इंटरनेट का प्राथमिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। कई बच्चों ने पहली बार कंप्यूटर पर बैठकर कार्य करने का अनुभव साझा किया और कहा कि पढ़ाई अब अधिक रोचक लगेगी। अभिभावकों ने भी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों की तुलना में अब सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जे.एस. निम्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह सहित अभिभावक और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 