ग्राम कचहरी–प्रशासन आपके द्वार, भूमि विवाद व बँटवारा वाद में सभी पक्षों की मौके पर सुनवाई व समाधान–ग्राम अमौली
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गत सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित अब तक 19 बार प्रार्थनापत्र दे चुके तथा उपजिलाधिकारी घाटमपुर के न्यायालय में बँटवारे के विचाराधीन वाद से सम्बंधित दलगंजन सिंह निवासी अमौली व अन्य पक्षों के मध्य भूमि विवाद से सम्बंधित प्रार्थनापत्र की आज सभी पक्षों को चौपाल में सुनकर समाधान कराया गया।
प्रकरण में आज दिन भर 03 लेखपालों के साथ राजस्व टीम ने पक्षों को पंचायत भवन अमौली पर चौपाल में बुलाकर सबको विधिवत सुना।उसके उपरांत उपजिलाधिकारी घाटमपुर ने पहुँचकर सहमति के आधार पर निर्णय करते हुए भूमि विवाद का समाधान कराया।।
यह भूमि विवाद बँटवारे से सम्बंधित था जिसमें सभी पक्ष कोर्ट में हाज़िर नहीं होते थे जिसके कारण निस्तारण नहीं हो पा रहा था।इसके अतिरिक्त अन्य जटिलताएँ भी थीं जिन्हें चौपाल लगाकर पक्षों को सुनकर सुलझाया गया।लगभग पूरे दिन चली इस चौपाल में लेखपाल शीलेश भारती, आदेश यादव व क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 