सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्यानपुर, कानपुर नगर के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कल्यानपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया
कानपुर नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्यानपुर, कानपुर नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजेश सिंह द्वारा कल्यानपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय काशीराम नगर कटरीशंकरपुर सहाय स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। डॉ० राजेश सिंह ने वहां तैनात स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक डॉ० राजीव शुक्ला को शिविरवासियों को सतत एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में ग्राम चैनपुरवा में आयोजित हेल्थ कैम्प का अवलोकन किया गया, जहां डॉ० आनन्द कुमार गौतम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली गई।
वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराने तथा क्लोरीन की दवा वितरण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट श्री राघवेन्द्र शर्मा एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवम वर्मा भी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 