केस्को (कानपुर) में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न
बिजली बिलों की गड़बड़ियों पर सख्ती, उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
लटके तारों और सुरक्षा खामियों को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश
उपभोक्ता संतुष्टि को विभाग की प्राथमिकता बनाया जाए: मंत्री ए के शर्मा
लखनऊ/कानपुर,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने कानपुर में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केस्को ऑफिस सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत बिलों में गड़बड़ियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं से आ रही शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। यदि किसी उपभोक्ता को बिल में त्रुटि की समस्या आती है और समय से उसका समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
श्री शर्मा ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी उपभोक्ताओं को हर हाल में सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ-जहाँ लटके तार या जर्जर लाइनें हैं, उन्हें तुरंत सही किया जाए। बरसात और आपदा के समय उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि सभी ट्रांसफॉर्मरों और विद्युत लाइनों की नियमित जाँच की जाए।लाइन लॉस रोकने और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।जनता की शिकायतों के समाधान हेतु हेल्पलाइन और कैंपों के माध्यम से त्वरित कार्यवाही की जाए।उपभोक्ता संतुष्टि को विभाग की प्राथमिकता बनाया जाए।
बैठक के दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही/शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जनता को बेहतर सुविधाएं देने की है और इसमें कोई भी बाधा स्वीकार्य नहीं है।ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और जनता को ऐसी व्यवस्था दें जिससे उन्हें यह महसूस हो कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
बैठक के दौरान डायरेक्टर, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 