संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित सारथी भवन में आज संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया
कानपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित सारथी भवन में आज संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस बनवाने के लिए आए अभ्यर्थियों से बातचीत कर यह जानकारी ली गई कि सरकारी शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त शुल्क लिए जाने से इंकार किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों रीजनल इंस्पेक्टर टेक्निकल आकांक्षा सिंह एवं संतोष कुमार को निर्देश दिए गए कि लाइसेंस एवं फिटनेस संबंधी कार्य पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपादित हों। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न पटल का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 