दिमाग़ हिलाकर रख देगा वेब फिल्म “वहम” का थ्रिल
मुंबई (अनिल बेदाग) : हाल में ही हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ वेब फिल्म “वहम” चर्चा का विषय बनी हुयी है जो आर्गान एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी सस्पेंस और हॉरर पृष्ठभूमि पर बनी है। पूरी कहानी 2 दोस्तों के इर्द गिर्द ही घूमती है जिसमें एक को मौत का वहम घेरे रहता है। दूसरी को मजाक करने की आदत होती है। कहानी का मकसद दिखाता है कि कैसे मजाक और वहम दोनों दोस्तों को ऐसी राह पर लाकर खड़ा कर देता है जहाँ से अपने आप को बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
“वहम” फिल्म की कहानी और विभा तिवारी, तेजस्वनी सिंह की अदाकारी फिल्म को थ्रिल से बाँध देती है। फिल्म का निर्देशन स्वदेश के मिश्रा ने किया है जो पहले भी डरपोक, फाँस, मनमानी, हरकतें, हमराह, चतुर्नाथ आदि का निर्देशन कर चुके हैं। एक्सक्यूटिव प्रोडूसर कृष्णा गुप्ता, प्रोडक्शन हेड अजय सिंह, अस्सिटेंट डायरेक्टर धीरज सिंह राजपूत हैं।

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 