फ़िल्म ‘सलाकार’ में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी
मुंबई (अनिल बेदाग) : मौनी रॉय की आगामी थ्रिलर ‘सलाकार’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आखिरकार जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है, जिससे उनके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे प्रशंसकों को अभिनेत्री का एक बिल्कुल नया और अप्रत्याशित अवतार देखने को मिला है, जो उनके करियर में एक और बड़ा बदलाव दर्शाता है।
इस झलक में मौनी एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। इसमें एक गहन, गंभीर और रोमांचक कहानी की झलक मिलती है, जो मौनी को एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में पेश करती है—जो उनकी अब तक की छवि से बिल्कुल अलग है।
राष्ट्र सुरक्षा और जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित, सलाकार का निर्देशन फारुख कबीर ने किया है और यह फिल्म मौनी रॉय के करियर में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। भले ही फिल्म की कहानी को फिलहाल गोपनीय रखा गया हो, लेकिन पहली झलक में इतना ज़रूर सामने आता है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ दर्शकों बल्कि आलोचकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।
फर्स्ट लुक की शुरुआत होती है भारत को पाकिस्तान की न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर खुफिया जानकारी मिलने से। इसके बाद मंत्रालय अपने सर्वश्रेष्ठ जासूस (नवीन कस्तूरिया द्वारा निभाया गया किरदार) को इस मिशन को नाकाम करने के लिए भेजता है। और इस जासूस की गुप्त रूप से मदद करने वाली कोई और नहीं, बल्कि मौनी रॉय हैं।
8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली, “सलाकार” कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। निर्देशक फारुख कबीर की यह फिल्म मौनी के अभिनय कौशल के एक नए पहलू को सामने लाती दिख रही है, और शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह जासूसी थ्रिलर उन्हें जटिल, ठोस और बहुस्तरीय किरदारों को निभाने में और बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी।

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 