गवर्नमेंट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी को सीएसआर फंड से मिलेगा नया स्वरूप
छात्रों की सुविधाओं का विस्तार, लाइब्रेरी बनेगी अध्ययन का आदर्श केंद्र
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज लाल इमली चौराहा स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए छात्रों से संवाद भी किया। डीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक पुस्तकालय को 20 लाख रुपये के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से नया स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यह पुस्तकालय आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं से लैस हो सकेगा।
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 45 छात्र यहां अध्ययन कर रहे हैं। पुस्तकालय में साहित्य, विज्ञान, गणित, इतिहास, संस्कृति, बाल साहित्य, जीवनी, आध्यात्मिक विषयों सहित कुल 65,000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। सभी प्रमुख समाचार पत्रों की नियमित आपूर्ति होती है। पुस्तकालय में आरओ, वाई-फाई, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं और यह प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक खुला रहता है। तीन वर्ष की सदस्यता के लिए मात्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है, जो वापसी योग्य रिफंडेबल है।
लाइब्रेरी परिसर में करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल कक्षाएं समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय लाइब्रेरी के संचालन समय में वृद्धि की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीआईओएस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
डीएम ने डीआईओएस कार्यालय के अधीन उपयोग में आ रहे पुस्तकालय परिसर के कक्षों को खाली कराने और वाचनालय में बैठने की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। पुस्तकालय को एसी, एग्जॉस्ट फैन, जनरेटर, नयी कुर्सियों और अध्ययन टेबल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि यह गवर्नमेंट लाइब्रेरी छात्रों को अध्ययन के लिए एक शांत और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान कर रही है, और सीएसआर फंड की सहायता से इसे और अधिक समृद्ध व उपयोगी बनाया जाएगा। इस दौरान एडीआईओएस प्रशांत कुमार द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 