सरकार यह प्रयास कर रही है ज्यादा से ज्यादा बच्चों के बीच से शिक्षा के महत्व को खत्म किया जाए –अर्पित त्रिवेदी
कानपुर, समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर की मासिक बैठक नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अर्पित त्रिवेदी ने की।बैठक में भाजपा सरकार के उस आदेश का घोर विरोध दर्ज किया गया जिसमें सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने कहा की सरकार को प्रयास ये करने चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे किस प्रकार से स्कूल में पहुंचे,लेकिन सरकार यह प्रयास कर रही है कि किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा बच्चों के बीच से शिक्षा के महत्व को खत्म किया जाए।सपा सरकार में मेधावी बच्चों का सम्मान लैपटॉप देकर किया जाता था जबकि आज भाजपा सरकार में बच्चों को शिक्षा के माध्यम बंद किया जा रहे हैं और उन्हें उन्माद की ओर ले जाया जा रहा है,इसी बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि सैफई में मुलायम सिंह यादव के नाम पर बन रहे मेमोरियल में युवजन सभा संयुक्त रूप से आर्थिक सहयोग एकत्रित किया, कुछ पदाधिकारियों रोहित राजपूत,मुकेश दीक्षित,संजय यादव,यीशु यादव,गौतम निगम,मुकेश दीक्षित ने सहयोग राशि बैठक में जमा की जल्द ही पार्टी सुप्रीमो माननीय अखिलेश यादव जी से मिलकर उनको अपनी सहयोग राशि सौंपी जाएगी।जुलाई माह से फिर से पीडीए की बैठकों को सुचारू रूप से चालू किया जाएगा जिसमें सभी पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में मुकेश दीक्षित, रोहित राजपूत,गौतम निगम,अभय मिश्रा,मो क़ासिद,केशव यादव,संजय यादव,ईशू यादव,आलेख सिंह,दिव्यांश शर्मा,कृपाशंकर यादव, सत्यम पांडेय,हर्ष मिश्रा,बलराम समुद्रे,शान्तनु मिश्रा,जय कुमार,आदर्श राठौर,सौरभ यादव, आयुष पाल,विशाल सिंह,करन पाल आदि रहे!

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 