मथुरा में फिल्म “हाय जिंदगी” की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज़
मुंबई (अनिल बेदाग) : निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय जिंदगी” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में संपन्न हो गयी. सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म हाय जिंदगी मे गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी. सोमी श्री. दीपांशी, ऋषभ शर्मा और गौपाल सारस्वत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म मे संगीत आदित्य राज शर्मा, प्रतीक ने दिया है। गीत जमील अहमद ने लिखा है. क्रिएटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित है, कहानी सग्रीला कहार की है. डी. ओ. पी. सुनील अहेर, कोरियोग्राफर रवि अखाड़े, लाइन प्रोड्यूसर गौरव शर्मा हैं। फिल्म में राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा द्वारा गाया गीत कान्हा की मुरली बाजे एक महत्वपूर्ण गीत है।
निर्देशक अजय राम का कहना है कि आज के दौर मे मेट्रो शहरों में रहने वाले युवाओ और युवतियों की जिंदगी पर आधारित है फिल्म हाय जिंदगी की कहानी। नए जमाने की चार मॉडर्न ल़डकियों की स्टोरी ब्यान करती यह फिल्म युवा पीढ़ी की लाइफ स्टाइल को दर्शाती है। इसकी शूटिंग संपन्न कर ली गयीहै। फिल्म नवंबर 2025 तक रिलीज करने का इरादा है।”

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 