गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को किया गया सम्मानित
गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं। पार्षद योगेन्द्र शर्मा
कानपुर नगर के नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गुरु पूर्णिमा पावन पर्व विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम हनुमंत विहार के हनुमान गढ़ी मंदिर पर गुरुजनों का सम्मान किया गया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। जिससे गुरु-शिष्य परंपरा को और बल मिला। गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल मिठाई और गुरु वंदन संदेश भेंट किया। पार्षद श्री शर्मा ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं, जीवन को दिशा देने वाला व्यक्ति ही सच्चा गुरु होता है। सम्मानित हुए गुरु बलवंत भाऊ पटवर्धन शास्त्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज में ज्ञान, सेवा और मार्गदर्शन देने वालों के प्रति सम्मान रखना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी राजीव गुप्ता विजय वर्मा राजेंद्र शर्मा विकास मेहरोत्रा अर्जुन साहू सुनील झा संतराम द्विवेदी उत्सव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 