‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई को होगी जारी
नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा एस के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म ‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा। ‘रामायण : द इंट्रोडक्शन’ नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई और दमदार पहचान देने की तैयारी में है। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद से रणबीर कपूर पिछले एक साल से एक ही फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे थे और वह थी निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री साई पल्लवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की धार्मिक गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। ‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है। भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस वर्ष दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री 