निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में
मुंबई, बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेलर आज मुंबई में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज किया गया है । इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म जगत के जाने माने सितारे मौजूद थे जैसे अली खान ,पुष्प वर्मा ,ताहिर कमल खान ,संजय भूषण पटियाला ,सुनील पाल ,राजकुमार कनोजिया ,पप्पू यादव,राजू सिंह माही,गौरी शंकर ,पुष्पा वर्मा,डॉ सुशील मोरजकर दिलीप नाबेरा आदि।
निर्देशक अर्जुन राज ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए बताया की यह फिल्म बन कर तैयार है जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई शहर में हुई है। फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्म की कहानी आम आदमी के लाइफ से जुडी हुई है। एक लड़का इंडिया से बाहर जाना चाहता है नौकरी करने के लिए और मुंबई आकर पासपोर्ट ट्रैप” में फस जाता है ,इस पासपोर्ट ट्रैप” से जुड़ी कहानी पर आधारति है मेरी फिल्म “खेल पासपोर्ट का”।
फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज ,आनंद शर्मा ,रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी,राजवंत शर्मा,गौरी शंकर,आरिफ शहडोल,मेघा सक्सेना,आनंद शर्मा,जेबा खान,अर्जुन राज ने अहम भूमिका निभाई है। डीओपी शक्ति सोनी, लखिंदर शॉ ( लक्की ) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। रवि बॉसनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है। जबकि इस फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:-
बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित 