नगर आयुक्त के आदेश पर जोन 2 के अंतर्गत बड़े बकायेदारों पर चला वसूली अभियान

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नगर आयुक्त के आदेशानुसार जोन-2 के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से गृहकर वसूली हेतु बड़े बकायेदारों से गृहकर वसूली की सूची कुर्की/सीजिंग हेतु समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी, जिसके अनुसार आज दिनांक 19.03.2025 को अभियान चलाया गया। जिसमें कुर्की/सीजिंग की कार्यवाही लोगों पर की गई।
सियाराम त्रिवेदी, भवन संख्या 323 ई-ब्लाक श्याम नगर कानपुर का कुल मांग रू० 1,78,752/- के सापेक्ष रू0 1,78.752/ सम्पूर्ण भुगतान किया गया। इनुज हक पुत्र रियाजुल हक एण्ड फरजाना परवीन पत्नी इनुल हक, भदन संख्या 406/377 डी (10) जाजमऊ कानपुर का कुल मांग रू0 2,12.477/- के सापेक्ष रू0 1,00,000/- का आंशिक भुगतान किया गया। मेसर्स रिदीमा एक्सपोर्टस इन्डस्ट्रीज (प्रो०सरिता देवी अग्रवाल) भवन संख्या त्ती-96 यू०पी०एस०आई०डी०सी० रूमा कुल मांग रू0 1,04.212/- के सापेक्ष रू0 1.04.212/- सम्पूर्ण धनराशि जमा की गई।
सुरेश भदौरिया, भवन संख्या 392/5ए गायत्री नगर का कुल मांग रू0 46.749/- के सापेक्ष रू0 46,749/- सम्पूर्ण भुगतान किया गया। नाहर सिंह, भवन संख्या 12 के०आर० पुरम कानपुर का कुल मांग रू0 61.263/- के सापेक्ष रू0 40,000/- का आंशिक भुगतान किया गया। लखन कुमार यादव, भवन संख्या 103/4बी के०आर०पुरम का कुल मांग रू0 92.861/- के सापेक्ष पूर्ण भुगतान किया गया। स्वागत मैरिज लॉन, भाभा नगर कानपुर कुल मांग रू0 8,00,000/- के सापेक्ष रू0 50,000/-का आशिक भुगतान किया गया। जागेश्वर फीलिंग स्टेशन, छतमरा, कुल मांग रू0 1.05.290/- के सापेक्ष रू० 30,000/- का आंशिक भुगतान किया गया।