पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की क्षतिग्रस्त मूर्ति को पूर्व विधायक भूधर मिश्रा ने चुनरी से ढका
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बिरहना रोड नवरंग टाकीज के पास स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गाँधी की फोटो प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ फोड़ कर मूर्ति को खंडित करने का कुत्सित एवं घ्रणित कार्य पूर्व में किया गया था। जिसके चलते मूर्ति को पुनः अनावरण तक पूर्व विधायक पं भूधर नारायण मिश्रा द्वारा गंगा जल से स्नान कराकर चुनरी के अंगवस्त्र से आवरण के द्वारा ढँक दिया गया। निर्णय लिया गया कि अतिशीघ्र मूर्ति का विधिवत अनावरण कराया जायेगा। कार्यक्रम के बाद नया गंज स्तिथि कस्तूरबा गाँधी के शिलापट को पुनः स्थापित कराने के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन अरुण मिश्रा गुड्ड ने किया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से हर प्रकाश अग्निहोत्री, इक़बाल अहमद, पवन गुप्ता, अतहर नईम, राजकुमार यादव,संदीप शुक्ला, कृपेश त्रिपाठी, नरेश त्रिपाठी, इखलाक अहमद डेविड, संतोष पाठक,सतीश दीक्षित,ज़फर शाकिर, राम चंद गुप्ता,सुनील वैश्य,शुभम अग्रवाल विनय पाण्डेय, आदि शामिल थे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 