समाधान दिवस पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सुनी जन समस्याएँ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर – आज समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम आरती सिंह ने विकास खण्ड बिल्हौर के सभागार में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की तत्काल जाँच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आगंतुकों एवं पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने, उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने एवं उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थानों में तैनात *बीट पुलिस ऑफिसर (BPO)* को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर शिकायतों की जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त, समाधान दिवस के अवसर पर विकलांग व्यक्तियों को विकलांगता प्रमाण पत्र सहित आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, उप जिलाधिकारी बिल्हौर, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 