भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने ब्रेकिंग बैरियर्स वूमेन इन लीडरशिप रोल पर किया कार्यक्रम

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर द्वारा गुमटी प्लाजा स्थित कार्यालय में वूमेंस डे सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में ” ब्रेकिंग बैरियर्स- वूमेन इन लीडरशिप रोल” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सीएस श्रुति श्रीवास्तव थी |
सीएस ईशा कपूर,सेक्रेटरी भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, कानपुर चैप्टर ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और बताया की महिला दिवस के दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। राजनीति हो, विज्ञान हो, खेल हो या फिर कला और व्यापार हर जगह महिलाएं कमाल कर रही हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी महिलाएं जबरदस्त उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं तक में लड़कियां जमकर टॉप कर रही हैं।महिलाओं में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का जुनून बढ़ा है।
वही सी एस रीना जकोडिया, कार्यकारिणी सदस्य ने बताया की अभी भी महिलाओं को समान अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक पुरुषों और महिलाओं के बीच एक गहरी खाई नजर आती है।
सी एस जागृति मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य ने उन्होंने बताया कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। एक सशक्त नारी, एक सशक्त समाज की पहचान है
मुख्य वक्ता सीएस श्रुति श्रीवास्तव जी ने विस्तार से जब हम कार्यस्थल में विविधता के बारे में बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में महिला कार्यबल को शामिल करने के बारे में विचार आता है। कार्य परिदृश्य हर दिन बदल रहा है, और नेतृत्व की मेज अब पुरुषों का क्षेत्र नहीं रह गई है। वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाएँ अपने कार्यबल को सशक्त बना रही हैं और इससे सभी को लाभ हो रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि महिला नेता कार्यस्थल पर उत्पादकता बढ़ा सकती हैं, और अद्वितीय दृष्टिकोण, अनुभव अनुभव और अंतर्दृष्टि ला सकती हैं।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन, सी एस आशीष बंसल, सी एस वैभव अग्निहोत्री, सी एस जागृति मिश्रा, सी एस ईशा तनेजा, सी एस आरती, सी एस सकेत शर्मा , सी एस राहुल मिश्रा, सी एस मनोज यादव सीएस नीतू शुक्ला, सी एस निधि आदि मौजूद रहे।
प्रोग्राम का संचालन सी एस हरप्रीत कौर ने सुचारू रूप से किया।