देवीपाटन मंडल का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र सक्रिय, 75 कुंतल कचरे का निस्तारण पूरा
पुनर्चक्रित प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण में करने की तैयारी, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
गोण्डा, – देवीपाटन मंडल के पहले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (Plastic Waste Management Unit – PWMU) ने अब तक 75 कुंतल प्लास्टिक कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया है। इस कचरे में सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) और प्लास्टिक की बोतलें शामिल थीं।
निस्तारित प्लास्टिक कचरे का उपयोग अब PWD, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण में किया जाएगा। इसके लिए कवायत शुरू कर दी गई है। यह पहल न केवल जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिली है।
*प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र: उद्देश्य और कार्यप्रणाली*
यह केंद्र स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्थापित किया गया है और 4R सिद्धांत – Refuse, Reduce, Reuse, Recycle के आधार पर कार्य करता है।
रिसाइकिल योग्य प्लास्टिक को स्क्रैप डीलरों के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जाता है।
गैर-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को विखंडित कर सड़क निर्माण और सीमेंट उद्योगों में इस्तेमाल किया जाता है।
*जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की अपील*
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा, “यह केंद्र प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन का एक बेहतरीन उदाहरण है। हम सभी को प्लास्टिक कचरे के सही निस्तारण में सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा जिला स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।”
रोजगार के अवसर और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
इस केंद्र से न केवल प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण हो रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर फेंकने की बजाय इसे सही तरीके से डिस्पोज करें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 