लाल बंगला से भूत, पिसाच के साथ निकली भोले बाबा की बारात
हजारों शिव भक्तो ने सिद्ध नाथ मंदिर के दर्शन कर फलाहारी भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया
हर हर महादेव के साथ घोष के साथ जयकारे लगाते रहे शिव भक्त
कानपुर, श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में आज शिवरात्रि के अवसर पर चन्द नगर, चकेरी शिव पार्वती की भव्य बारात निकली।
जो लाल बंगला बाजार,एन टू रोड चौराहा, हरजिंदर नगर ,जे के प्रथम चौराहे, जाजमऊ होते हुए सिद्धनाथ मंदिर के पास समाप्त हुई। बारात में भूत पिसाच, शिव भक्ति नाचते गाते चल रहे। जगह जगह पर शिव बारात का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जगह जगह स्टाल लगाकर फल,पानी, कुरकुरे, बिस्कुट आदि वितरण किया गया। बारात में हजारों शिव भक्त श्रद्धालुओं ने शिरकत किया।
सिद्धनाथ घाट पर भव्य फलाहारी भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस फलाहारी भंडारे में जितेन्द्र वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।इसमें प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, अरुण चैतन्य पुरी महराज, दिनेश शास्त्री आदि लोग विशेष मौजूद रहे। कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, खागा, इलाहाबाद,लखनऊ आदि शहरों से आये भक्तो ने हजारों शिव भक्तो ने लाइन लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। शिव बाबा के शिव भजनों का आनंद लेते देखे गए। सुबह से देर शाम तक हजारों शिव भक्तो भगवान भोले बाबा का प्रसाद वितरण करते देखे गए, इसमें प्रमुख रूप से श्याम तिवारी,अजय वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, मोहन मिश्रा ,सूरज सिंह , शैलेन्द्र त्रिपाठी, अमिताभ पाण्डेय, संजय शुक्ला, सुशील गुप्ता आदि लोगों ने विशेष सहयोग किया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 