जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डिस्टिक मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई
कानपुरनगर,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में चेक गेट स्थापित किए जाने तथा (D.M.F) डिस्टिक मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनिज वाहनों के परिवहन पर 24 घंटे मॉनिटरिंग हेतु जनपद में चेक गेट लगाए जाए,जिसके लगाने के उपरांत जनपद में अवैध खनिज वाहनों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा सके। उक्त चेक गेट में पी0 टी0 जेड कैमरा , आर 0एफ 0 आई0 डी 0 स्कैनर आदि सुविधा से युक्त रहेगा। जिसमें 24 घंटे खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का रियल टाइम चेकिंग की जा सकेगी। तथा बिना परिवहन प्रपत्राव ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध ससमय कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन चालान जेनरेट होगा। जिसकी जुर्माना धनराशि प्रतिरूपित करते हुए उसकी वसूली संबंधित वाहन स्वामी से की जा सकेगी। इससे जनपद में राजस्व में वृद्धि होगी तथा अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाई जा सकेगी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिव्या , अपर जिलाधिकारी (नगर) डा 0 राजेश कुमार, जिला खनन अधिकारी सनी कौशल आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 