व्यापारियों ने फैक्टियों के बाहर निगरानी समाप्त करने की मांग की
कानपुर, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र,प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता,महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व मे थोक बाज़ारो की ह्रदय स्थली भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर सैकड़ो व्यापारी उद्यमी एकत्र होकर स्टेट जी एस टी द्वारा कानपुर की पहचान पान मसाला उद्योग को समाप्त करने के षड्यंत्र के खिलाफ और पान मसाला व लोहा सहित इनकी फैक्टियों के बाहर निगरानी समाप्त करने की मांग को लेकर पी एम,सी एम व केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन ई मेल से भेजकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया | यह भी तय हुआ कि इस मामले मे आज से अगले तीन दिनों मे कानपुर से दस हज़ार व्यापारियों व उद्यमियों द्वारा पी एम, सी एम व केंद्रीय वित्त मंत्री को ई मेल से ज्ञापन भेजे जायेंगे| धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि स्टेट जी एस टी द्वारा प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर की पहचान पान मसाला उद्योग के बाहर 24 घंटे निगरानी करने से ये उद्योग पलायन कर रहा है और जो बचे है उनमे उत्पादन नाम मात्र का रह गया है | प्रदर्शन मे किराना बाजार से पूर्व महामंत्री सुरेंद्र भसीन, वर्तमान उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पप्पू पांडे,अमित बाजपेई, तारक गुप्ता व दुर्गेश गुप्ता आदि कई व्यापारी शामिल हुए।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 