मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी एवं मिष्ठान भोज का आयोजन किया गया
कानपुर, मकर संक्रांति के पर्व पर जगह-जगह खिचड़ी भोज एवं मिष्ठान का आयोजन किया गया रामादेवी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी मे समाजवादी पार्टी के युवा यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया डॉ दिग्विजय सिंह डॉ विनोद यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा रामपाल विधायक अमिताभ बाजपेई अन्य लोग उपस्थित हुए डॉ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का अपना एक अलग महत्व होता है इसलिए कहीं-कहीं पर मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है मकर संक्रांति का यह पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा है मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते है इस दिन सूर्य धनु राशि से परिवर्तन करेंके मकर राशि में आते हैं यही कारण है कि मकर संक्रांति यानी की सूर्य संक्रांति भी कहते हैं भारत के साथ-साथ अलग-अलग जगहो में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है! सुबह से ही खिचड़ी भोज का आनंद लेने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड पड़ी सभी लोगों ने खिचड़ी भोज एवं मिष्ठान का आनंद लेकर भगवान सूर्य देव को धन्यवाद दिया। एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेंट की।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 