धूमधाम से निकली श्याम निशान यात्रा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
प्रथम दिवस शुक्रवार को श्याम निशान ध्वज यात्रा अपराहन 2 बजे निकाली गई सर्वप्रथम श्री गणेश जी का रथ, विशेष आकर्षण पीएसएम बैंड मुम्बई के सोलह कलाकार पूरे निशान यात्रा में ढोल की थाप बजाते हुए कानपुर नगर में प्रथम बार चल रहे थे तत्पश्चात् 351 भक्त निशान ध्वज लेकर चल रहे थे भजन मंडली के कुमार श्रवण व भजन गायिका महिमा पाण्डेय द्वारा बाबा के भजन “लेके हाथों में निशान दीवानें चले श्याम जी के द्वार “निशान लेके चले मेरे बाबा श्याम का…नीरज द्वारा लहराते देखे हमने श्याम निशान हज़ारों, “श्याम बाबा के दर जाउंगा, बुलावा आया खाटू श्याम से यात्रा में फूलों से सजे रथ ने श्री बिहारी जी व श्याम बाबा को विराजमान कराकर आरती कर निशान यात्रा का शुभारंभ किया निशान यात्रा राजस्थान भवन कराची खाना से बिरहाना रोड, नया गंज चौराहा, जनरलगंज बजाजा, लाठी मोहाल तिराहा, सिरकी मोहाल, सालासर बालाजी मन्दिर कमला टावर, नील वाली गली होते हुये श्री श्याम मन्दिर फीलखाना में श्याम बाबा को निशान अर्पण कर यात्रा का समापन हुआ। समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया जगह-जगह बाबा की आरती कर पुष्प वर्षा करके हुए यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा को मुख्य रूप से राम जी गुप्ता, नीरज ओमर, प्रवीण राठी, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, विजय ओमर, यश ओमर, विकास दूबे, प्रदीप सिंह, अंकित महेश्वरी, अभिषेक राठौर, सनी कपूर, रूपाली महेश्वरी, दीपिका सिंह, तानिया ओमर, अंजली ओमर, सहित सैकड़ों श्याम भक्त यात्रा में चल रहे थे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 