एक जनवरी से प्रदूषण जाँच प्रमाण-पत्र में वृद्धि
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के निर्धारित शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई अब वाहन स्वामियों को पहले से ज्यादा शुल्क प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए देने होंगे कानपुर एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अपर आयुक्त परिवहन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वाहन स्वामियों को बढ़ी दरो से शुल्क देना होगा उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2020 के नियम-6 के उप नियम में प्राविधान किया गया है कि ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु प्रति वर्ष जनवरी माह में 5 प्रतिशत वृद्धि अनुमन्य होगी जो न्यूनतम रुपये 5 में पूर्णांकित होगी एक जनवरी-2025 से अब यह शुल्क प्रदूषण केन्द्रो को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए देना होगा पेट्रोल चलित दो पहिया वाहन का शुल्क 65 रूपये, तिपहिया वाहन पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी का शुल्क 85 रूपये, चार पहिया वाहन पेट्रोल, एलपीजी,सीएनजी का शुल्क 85 रूपये व डीजल वाहनो को 115 रूपये शुल्क देना होगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 