19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न
पिछले दिनों मुंबई के अथर्वा कॉलेज में आयोजित 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के हाथों दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। इस अवसर पर उनके साथ पद्मभूषण पार्श्वगायक उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद पाल सिंह, अभिनेता कृुणाल सिंह, विधायक विनय बिहारी, हेमंत पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव और अवॉर्डं समारोह के आयोजक विनोद कुमार गुुुप्ता के अलावा बॉलीवुड के कई शख्सियत भी मौजूद थे। इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के कलाकरों को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए तथा फिल्मकारों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्डं अरशद अशफाक खान, विशेष पुरस्कार की श्रेणी में प्रदीप सिंह, रितेश पांडेय, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया), ‘सेनूर’ और ‘एक दिन की सास’ जैसी फिल्मों को भी अवॉर्ड प्रदान किया गया।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच
‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया 