ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को किया गया जागरूक
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बिजली की बचत, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक 2026 के अंतर्गत भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), कानपुर में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भूगर्भ जल विभाग की अर्चना सिंह तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सौरभ ने प्रतिभाग कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान दैनिक जीवन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों में ऊर्जा की खपत कम करने, बिजली के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि ऊर्जा और जल जैसे प्राकृतिक संसाधनों का सीमित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास के लिए भी आवश्यक है।
भूगर्भ जल विभाग की अर्चना सिंह ने जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सौरभ ने औद्योगिक गतिविधियों में प्रदूषण कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक बिजली की खपत रोकने, जल की बर्बादी से बचने, ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग तथा पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को अपनी दैनिक कार्यशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि ऊर्जा संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 