नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
जांच अभियान में दो परिसरों में विद्युत चोरी उजागर, लोगों को किया गया जागरूक
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर नगर-उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 29 अक्टूबर 2026 को हाई रिवेन्यू लॉस नानकारी फीडर पर लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग की गई। अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी जांच की गई। इस दौरान दो परिसरों में विद्युत चोरी पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इनमें पुरवा नानकारी, कल्याणपुर निवासी निधि शर्मा के परिसर में लगभग दो किलोवाट घरेलू विद्युत भार तथा हैरिसगंज, थाना रेलबाजार निवासी हिना के परिसर में लगभग दो किलोवाट घरेलू विद्युत भार पर बिजली चोरी का मामला सामने आया। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान क्षेत्रीय निवासियों को विद्युत चोरी न करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त 