अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध झांसी कानपुर रोड पर प्रभावी कार्रवाई की गई । करवाई में खान अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद में उपखनिज बालू, मोरम एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच एवं चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान लगभग 110 वाहनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 07 वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना परिवहन प्रपत्र के संचालित होते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत खनिज विभाग, कानपुर नगर को लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने टास्क फोर्स के समस्त सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में खनन एवं खनिज परिवहन की निरंतर निगरानी करते हुए औचक जांच की जाए। अवैध खनन, बिना वैध परिवहन प्रपत्र के खनिज परिवहन तथा ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अनियमित परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका 