एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक संख्या-3034/एसएलएसए-168/2025 (मेगा शिविर), दिनांक 31 अगस्त, 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि कार्यपालक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरांत आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यपालक अध्यक्ष महोदय के निर्देशों के अनुपालनार्थ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल की अध्यक्षता में जनपद कानपुर नगर में उक्त विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर के आयोजन हेतु दिनांक 01 नवंबर, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल द्वारा उक्त कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-04 एवं अध्यक्ष, मेगा कैम्प देवकान्त शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-13 एवं सदस्य, मेगा कैम्प रश्मि सिंह, एडीएम एवं नोडल अधिकारी, कानपुर नगर राजेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला तथा शासन के 43 विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन के अंतर्गत आने वाले समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र
शारदीय नवरात्र एवं महिला किसान दिवस पर आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह 