मोतिहां में जय पहलवान वीर बाबा के वार्षिक मेले में उमड़ा जनसैलाब, भव्य झांकियों और जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
दैनिक समाचार पत्र उपदेश टाइम्स न्यूज़ संवाददाता राजकुमार त्यागी, प्रयागराज
उतरांव, प्रयागराज। जनपद के सैदाबाद क्षेत्र स्थित मोतिहां गांव के लवकुश तिराहे पर जय पहलवान वीर बाबा की वार्षिक चौकी एवं भव्य मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
देवी-देवताओं की भव्य झांकियों ने मोहा मन
मेले का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण, काली मैया, भगवान शंकर-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां रहीं। कलाकारों ने सुंदर वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच निकली चौकी यात्रा के दौरान जय पहलवान वीर बाबा के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिखा उत्साह
करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगे मेले में सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भीड़ जुटने लगी। खेल-खिलौनों और खान-पान की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले ने ग्रामीणों को धार्मिक आस्था के साथ आपसी मेल-मिलाप का अवसर भी प्रदान किया।
ग्रामीणों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन
स्थानीय आयोजकों और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उतरांव पुलिस भी मौजूद रही। आयोजन में जितेंद्र कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार, सुरेश, राजनाथ कुशवाहा, अमृत लाल, महेंद्र, मो. सैफ अंसारी, कलाम, शिवजीत, राज बहादुर, अरुण कुमार, सोमनाथ कुशवाहा और राजा दुबे सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।
जय पहलवान वीर बाबा के प्रति श्रद्धा और भक्ति से सराबोर यह वार्षिक मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बना रहा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

बलीपुर चौराहा, यासीनपुर रोड एवं जल निगम की लापरवाही से क्षेत्रवासी त्रस्त, जनप्रतिनिधियों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
इरफ़ान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में बड़ा झटका। हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
समिति ने 5 गरीब कन्याओं की शादी में मदद की,200 से अधिक कंबल भी बांटे,बैंक प्रबंधक ने की सराहना
भूषण फैमिली फाउंडेशन का सफल आयोजन: मेधावी छात्रों को कॉपी-कलम वितरण समारोह
शादीशुदा युवक ने जाति छिपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
मकान के विवाद दबंगो ने महिला को पीटा,मुकदमा के बाद अब मिल रही है धमकी 