20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
कांग्रेस ने कहा—कानपुर की सड़कें नहीं, मौत की सड़के
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। कानपुर की बदहाल और जानलेवा सड़कों के खिलाफ आज कांग्रेसजनों ने चमनगंज में सड़क पर बने लगभग 20 फुट गहरे गड्ढे के पास जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रतीकात्मक नरमुंडों की माला पहनकर सत्याग्रह किया।भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।कांग्रेस जनों ने कहा कि पूरे शहर का यही हाल है।यह गढ्ढा तो एक छोटा सा उदाहरण है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। टूटी, खूनी और गड्ढेदार सड़कों के कारण कानपुर की जनता का जीवन नर्क बन गया है। आए दिन राहगीर, दोपहिया वाहन चालक और आम नागरिक इन जानलेवा गड्ढों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार आंखें बंद किए बैठे हैं।सोचिये इस रोड पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया,यह कानपुर के लोगों के साथ मजाक है।
अध्यक्ष पवन गुप्ता,राकेश साहू,जावेद उस्मानी,राजकिशोर वर्मा,मेराज अहमद,नसीम अंसारी,जितेंद्र ब्रह्म,संजय दीक्षित,विनोद अवस्थी,मो मेहताब,हीरा अंसारी,बबलू खान आदि थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण एवं निरोधात्मक गतिविधियां तेज, मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, फॉगिंग व लार्वानाशक छिड़काव के निर्देश
जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, करीब एक हजार परिवार आंशिक रूप से प्रभावित राहत सामग्री का वितरण, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू 