पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, अटेवा संगठन ने जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर जी०एन०के० इण्टर कालेज से जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। पुरानी पेंशन की बहाली हेतु व कार्यरत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता एवं निजीकरण की समाप्ति हेतु प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। अटेवा जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से अटेवा लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है, परन्तु सरकार के कान में जूँ नहीं रेंग रही है! शिक्षकों को हर परीक्षा पास करनी पड़ेगी तो जितने सांसद, विधायक, मंत्री हैं. उनकी भी स्क्रीनिंग के लिए सरकार को कोई परीक्षा आयोजित करनी चाहिए, अन्यथा “टेट अनिवार्यता का नियम अध्यादेश लाकर सरकार खत्म करे। मण्डलीय मंत्री डा० यतीन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण सही नहीं है। निजीकरण गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के खिलाफ अमीरों का षडयंत्र है। एन०एम०ओ०पी०एस० डिफेंस के राष्ट्रीय सचिव रमेश पाल ने कहा कि एन०पी०एस० अथवा यू०पी०एस० किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है और यदि सरकार को यह पेंशन स्कीम अच्छी लगती है तो अपने सभी सांसदों, विधायकों व मंत्रियों को अच्छी वाली एन०पी०एस० या यू०पी०एस० पेंशन स्कीम दे दें और देश के सभी शिक्षक, कर्मचारियों को सरकार की नजर में खराब पुरानी पेशन दे दें। T
आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री कुलदीप यादव ने कहा कि सभी संगठनों को इस मुद्दे पर मिलकर एक साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ०प्र० के महामंत्री राजेन्द्र पटेल ने सरकार को आगाह किया कि “पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है और इसको पाने हेतु कर्मचारी किसी भी हद तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने को तैयार है आज मोहित सचान के ने तृत्व में लेखपाल संघ, सुनील वर्मा के नेतृत्व में TSCT संघ
डिफेंस NMOPS के सहसंयोजक रमेश पाल व बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग अटेवा संरक्षक शिवनारायण साहू के नेतृत्व में सिंचाई विभाग. फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र पटेल के नेतृत्व में फार्मासिस्ट, नर्सेस संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पाण्डेय के नेतृत्व में नर्सेस संघ ने अरविन्द कुशवाहा के नेतृत्व में आई०टी०आई. अनुग्रह त्रिपाठी बेसिक शिक्षक परिवार एसो,PWD विभाग दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, सेल टैक्स, उद्योग निदेशालय सेवायोजन कार्यालय,विशिष्ट बीटीसी संघ, उच्चतर शिक्षा माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण व कार्यरत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता समाप्ति के सम्बन्ध में तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश पाल, कुलदीप यादव, डा० यतीन्द्र शर्मा, शिव नारायण साहू राजेन्द्र पटेल, मनोज भूषण पाण्डेय, धनन्जय सिंह सतीश द्विवेदी, विवेक यादव अरविंद कुशवाहा अनुग्रह त्रिपाठी किरण बाला, अंजना बाजपेई, कुमुद बाला, अर्चना पाण्डेय, अर्चना सैनी, विजय पाल, मोहन मुरारी, अभिषेक पासी. अनूप यादव, अजय पाल, अतुल मिश्रा, आत्माराम, अक्षय कुमार, दिनेश, तेज बहादुर, नितिन मिश्रा, सुनील वर्मा, चन्द्रशेखर, भरत दीक्षित, अरविन्द, धर्मेन्द्र यादव उमाकान्त पाल, शाहिद, जितेन्द्र यादव,अनुराग सचान, विकास सक्सेना, अमित कुमार, अमित दुबे, विजय मनीष शहनवाज राजेश शर्मा, अजीत विजय उपेश गौतम हिमांशु, विद्यासागर सत्यवीर प्रशान्तराय, अजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड
जियाउल रहमान अंसारी ने पर्यवेक्षक रघु शर्मा के सामने महानगर जिलाध्यक्षी का रखा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री लागू करें अधिवक्ताओं को सपरिवार घोषित कैशलेश इलाज योजना:पं रवीन्द्र शर्मा
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
हज़रत सादिक शाह रहमतुल्लाह अलैह का 53वाँ उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया
लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित 