पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग) : डांसिंग स्टार पुष्कर जोग अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच अपने खास स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौट आए हैं। गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और पुष्कर जोग कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह पेप्पी ट्रैक म्यूजिक, ग्लैमर, डांस और एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज है। वीडियो में पुष्कर के साथ तानिया चटर्जी की सिजलिंग केमिस्ट्री भी खूब आकर्षित करती है।
अपने फन और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे पुष्कर के एनर्जेटिक डांस मूव्स गाने को खास बनाते हैं। वहीं तानिया का ग्लैमरस अंदाज वीडियो में चार चांद लगाता है। दोनों की प्लेफुल केमिस्ट्री स्क्रीन पर साफ नजर आती है। पुष्कर कहते हैं, “‘हाय रे हाय’ को मैंने शुरुआत से ही दिल से एंजॉय किया है। इसके लिरिक्स लिखने से यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और भी खास बन गया।” तानिया के मुताबिक, “यह गाना फन, ग्लैमरस और लाइफ से भरपूर है। पुष्कर के साथ शूटिंग करना शानदार अनुभव रहा।”
नकाश अज़ीज़ और अबोली गिरहे की आवाज, सलिल अमृते का संगीत और पुष्कर के लिखे लिरिक्स इसे खास बनाते हैं। अभिजीत दानी के निर्देशन और दिनेश शिरसाठ की कोरियोग्राफी से सजा यह वीडियो अब पुष्कर जोग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार
रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय 