राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
कृष्णा गौतम ने खोला रामगोपाल वर्मा के सेट का अनोखा राज
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग)। अभिनेत्री कृष्णा गौतम इन दिनों अभिनय और संगीत, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 12 O’Clock में प्रेतबाधित लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। अब उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो निर्देशक राम गोपाल वर्मा की अनोखी कार्यशैली की झलक देते हैं।
कृष्णा के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा सेट पर बेहद शांत, विनम्र और धैर्यवान रहते थे। अगर उन्हें लगता कि किसी दिन कलाकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहा है, तो वे दबाव बनाने के बजाय शूटिंग टालकर कलाकार को तैयारी का समय देते थे। उनका एक खास तरीका कृष्णा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता था—वे खुद कलाकारों के संवाद बोलकर वीडियो रिकॉर्ड करते और उन्हें दिखाते, ताकि कलाकार उनके मन में मौजूद भाव, एक्सप्रेशन और सीन की कल्पना को बेहतर समझ सकें।
अभिनय के साथ कृष्णा अपने XYZ Music चैनल को भी आगे बढ़ा रही हैं। चैनल के तीन गाने एक मिलियन से अधिक व्यूज पार कर चुके हैं, जबकि O Janeja और Me & You दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं। इस तरह कृष्णा अभिनय और संगीत, दोनों मोर्चों पर अपनी रचनात्मक पहचान को लगातार विस्तार दे रही हैं।

‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार
रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय
‘शिद्दत’ के साथ राहिल आज़म का दमदार डेब्यू ‘शिद्दत’ के साथ कैमरे के पीछे चमके राहिल आज़म राहिल आज़म की ‘शिद्दत’ ने दिखाया जुनून और जज़्बात का नया रंग
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण 