रामबाग झूलेलाल मंदिर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रचा इतिहास,अमिताभ बाजपेई, अशोक अगनानी, साईं रमेश लाल ने किया सम्मानित
कानपुर। उपदेश टाइम्स
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर युवा एकता सिंधी समाज द्वारा रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में 47वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इतिहास रच दिया।
शिविर का शुभारंभ शिविर संयोजक धर्मेन्द्र फतवानी एवं सीसामऊ की उपनिरीक्षक *ज्योति त्रिपाठी* ने रक्तदान कर किया। शिविर में महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर गोविंद नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सिंधी समाज के साईं रमेश लाल एवं भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक अगनानी ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में सुबह 9 बजे से ही रक्तदान के लिए लोगों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष की रक्तदान इंचार्ज *लुबना खान* की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया।
कार्यक्रम में झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट रामबाग के धर्मपाल ईसरानी, लक्ष्मण आडवाणी, गोलू हसवानी, राजू बुधवानी, नारायण दास खुबानी, रमेश सिहवानी, कमल सहजवानी, सूरज पंडित, शिप्रा पमनानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज सेवा की इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा।

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिठूर में तिरंगा कन्सर्ट, देशभक्ति के रंग में रंगा नानाराव पेशवा स्मारक पार्क
स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन पर आयोग ने की जनसुनवाई
मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया
जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश 