इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन /संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी द्वारा जर्नलिस्ट क्लब के जिला उपाध्यक्ष आकाश वर्मा के यहां ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उपस्थित जनसमूह कों मिष्ठान का वितरण करने के उपरांत वाहन रैली निकाली गयी जो गुजैनी से चलकर इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के प्रदेश कार्यालय रतनपुर पनकी पहुंची जहाँ उपस्थित जनसमूह नें रैली का स्वागत किया और इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के प्रदेश कार्यालय रतनपुर पनकी में इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन एडवोकेट उमाशंकर त्यागी द्वारा झंडारोहण किया गया! स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन /अध्यक्ष उमा शंकर त्यागी नें उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की आजादी जा मूल्य वही समझ सकता है जो कभी पराधीन रहा हों, आज जो हम खुली हवा में सांस ले पा रहे है, आजाद है यह भारत माता के उन वीर सपूतों के संघर्षो व बलिदान का प्रतिफल है जिसके फलस्वरूप हम आजाद है हमें भारत माता के उन वीर सपूतों की कुर्बानियों कों भूलना नहीं चाहिये, आज उनकी कुर्बानियों कों स्मरण करने का दिन है जिनकी कुर्बानियों के फ्लस्वरूप आज हम सब आजादी का जश्न मना पा रहे है!
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के द्विवेदी ने ईस अवसर पर कहा की स्वतंत्रता दिवस हमें आत्म सम्मान से जीने का महत्व बताता है जो की हमारे महापुरुषों के बलिदान के फलस्वरूप हमें मिला है हमें एकता के एक सूत्र में बंधकर महापुरुषों के सपनों कों साकार बनाना है!
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह भदोरिया नें उपस्थित लोगों कों सम्बोधित करते हुये कहा की स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है की हम भारत कों महात्मा गाँधी व पंडित नेहरू के सपनों का भारत बनाये जिसके लिये हमें एकता के एक सूत्र में बंधकर चलने की जरूरत है!
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सोशलिस्ट क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह नें कहा की 200 वर्षो तक अंग्रेजों की गुलामी के फ्लस्वरुप मिली आजादी कों यों जाया नहीं होने देना है सभी कों जाति धर्म वर्ण संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचना होगा जिससे की पूर्व में हुई गलतियों की पुनरावृति न हों सके!
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वाति अवस्थी नें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महापुरुषों के बलिदानों के फ्लस्वरुप मिली आजादी कों सही अर्थो में तभी आजादी कहा जायेगा जब महिला व पुरुष में किसी प्रकार का भेदभाव न हों, सभी कों आगे बढ़ने के समान अवसर मिले, एक दूसरे का सम्मान हों व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर नें भारतीय संविधान में जो महिलाओं के लिये प्रावधान किये उनका सख़्ती से पालन हों तभी सही अर्थो में आजादी का पर्व होगा!
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन /संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी ने कार्यकारिणी के अनुमोदन पर उमेश भार्गव कों जर्नलिस्ट क्लब का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया!
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय श्याम कुशवाहा कार्यकारिणी सदस्य,पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र हांडा प्रदेश उपाध्यक्ष, नीलेश कुमार प्रदेश सचिव,मुनीश शर्मा मंडल अध्यक्ष,एस पी सिंह जिलाध्यक्ष, आकाश वर्मा जिला उपाध्यक्ष,अमित द्विवेदी, एड विशाल शुक्ला, अनीता शुक्ला, गीता देवी, साधना द्विवेदी, आरती शर्मा, कुसुम कांति, शशिभान शुक्ला, सौम्या सिंह, रीता जीतेन्द्र बहादुर सिंह,बालकिशन, सौरभ सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
बिठूर में तिरंगा कन्सर्ट, देशभक्ति के रंग में रंगा नानाराव पेशवा स्मारक पार्क
स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन पर आयोग ने की जनसुनवाई
मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया
जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण 