पेंशनर्स समाज पनकी की महत्वपूर्ण बैठक,अस्पतालों और नर्सिंग होमों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
संवाददाता: पंकज सिंह निषाद इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
कानपुर। कानपुर महानगर पेंशनर्स समाज, पनकी द्वारा विजय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यकारिणी सदस्यों तथा अस्पतालों, नर्सिंग होमों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करना रहा।
समिति के अध्यक्ष साहब दीन यादव ने बताया कि पेंशनर्स समाज, पनकी भारत पेंशनर्स समाज, नई दिल्ली से संबद्ध एक पुरानी पंजीकृत संस्था है, जिसके 1500 से अधिक सदस्य हैं। इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार, बैंक तथा रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पेंशनर्स को अस्पतालों और नर्सिंग होमों में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे पेंशनर्स के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है।
बैठक में वेदान्ता, मधुराज, फॉर्च्यून, लक्ष्मी हॉस्पिटल, स्पाइस सॉल्यूशन्स, सेंटर फॉर साइट, एसआईएस, लाइफट्रॉन, पारस, कुलवंती, उजाला सिग्नस, ग्लोबस, मेहरोत्रा डायग्नोस्टिक, राजरानी सहित अनेक प्रमुख अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के 25 से अधिक सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अंत में करुणेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.एन. लाल, वी.के. माधुर, वी.आर. प्रसाद, बी.के. तिवारी, राजबली यादव, सी.बी. साहू, हरिशंकर सिंह, रमा शंकर राम, दया शंकर सिंह, श्याम जी यादव, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

डीएम ने 12 परिजनों को सौंपे विधिक संरक्षकता प्रमाणपत्र, विशेष दिव्यांगजनों के हित होंगे सुरक्षित
काँग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम प्रदेश अगमन पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय गंगा पुल पार जाजमऊ चौकी के सामने किया गया स्वागत
राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत 